Θ बेतिया – स्नातक पार्ट 3 के रिजल्ट में गड़बड़ी पर एबीवीपी ने परीक्षा नियंत्रक का फूंका पुतला

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प.च) बिहार 👉
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने नगर के एम.जे.के कॉलेज बेतिया में विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक मनोज कुमार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया।

पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए कॉलेज अध्यक्ष किशन श्रीवास्तत्व ने कहा कि विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक एवं कर्मचारियों के मिलीभगत के कारण प्रत्येक वर्ष परीक्षा परिणाम धांधली कर छात्रों का रिजल्ट पेंडिंग प्रमोटेड कर दिया जाता है जिससे छात्रों से कर्मचारी मोटी राशि का उगाही करते हैं,उन्होंने कहा कि खासकर पश्चिम चंपारण के हजारों छात्र एवं छात्राओं का परीक्षा फल प्रमोटेड एवं पेंडिंग है।

इन सब का जिम्मेदार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आरके मंडल एवं परीक्षा नियंत्रक हैं। नगर मंत्री साहेब लाल शर्मा ने कहा कि बहुत से ऐसे छात्र-छात्राएं हैं जिनका ऑनर्स किसी और विषय है जबकि उनका रिजल्ट किसी और विषय में आ गया है। पूरा परीक्षा विभाग भ्रष्टाचार में डूब गया है। हजारों छात्रों के भविष्य के साथ विश्वविद्यालय खिलवाड़ कर रहा है।

विश्वविद्यालय प्रशासन की निर्धनता एवं दलालों की बढ़ती सक्रियता के कारण सभी परीक्षा परिणाम में भारी संख्या में रिजल्ट पेंडिंग कर दिया जाता है उसमें सुधार के नाम पर छात्रों का आर्थिक शोषण किया जाता है। बड़े पैमाने पर छात्रों से पैसों का दोहन किया जाता हैं। सभी महाविद्यालयों के प्राचार्य को परीक्षा परिणाम में हुई गड़बड़ी को स्वयं सुधरवाने का प्रयास करना चाहिए।उन्होंने ने कहा कि पेंडिंग रिजल्ट को सुधार कर जल्द से जल्द दोबारा रिजल्ट जारी किया जाए।

साथ ही जल्द से जल्द टीआर महाविद्यालय में भी भेजा जाए।मौके पर सह मंत्री सोनू कुमार चौबे व प्रियांशु कुमार,कॉलेज मंत्री विनायक,आयूश कुमार,रूद्र कुमार,सुधांशु कुमार,इमरान ,पुनीत आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




Recent Comments