पानापुर( सारण) थाना क्षेत्र के महम्मदपुर गांव में महुआ से शराब की चुलाई कर रहे दो धंधेबाजों को पुलिस ने दस लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार धंधेबाज महम्मदपुर गांव निवासी विकास कुमार एवं सनोज कुमार बताए जा रहे है।पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों शराब की चुलाई का काम कर रहे है।सूचना मिलने पर पुलिस ने छापेमारी कर दस लीटर शराब के साथ दोनों को गिरफ्तार कर लिया।थानाध्यक्ष महम्मद जफरुद्दीन ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज जेल भेजा जा रहा है।