सिवान ने समावेशी रचनाकार को खो दिया : सांसद
◆प्रेरणादायक आत्मा का अंत-अजय

सिवान : सिवान की सांसद कविता सिंह ने महराजगंज के पूर्व विधायक बगौरा निवासी कौशलेंद्र प्रसाद शाही उर्फ बबुआ जी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सिवान ने समावेशी रचनाकार को खो दिया ।उन्होंने बताया कि बबुआ जी केवल नेता ही नहीं थे अपितु आई ए एस की परीक्षा उतीर्ण करने के वावजूद जिलाधिकारी बनना पसंद न कर जनसेवक का रास्ता अपना लिया ।सांसद ने कहा कि बबुआ जी अपने जमीन को गरीबों के बीच निःशुल्क वितरण कर महान जनसेवक व त्याग का परिचय दिया । बबुआ जी हम सब जनप्रतिनिधियों के लिये प्रेरणास्रोत है ।
जदयू नेता अजय कुमार सिंह ने कहा कि प्रेरणादायक आत्मा का अंत हो गया ।उन्होंने कहा कि सामाजिक ,राजनीतिक ,
धार्मिक व आध्यात्मिक क्षेत्र में सिवान सदैव बबुआ जी का ऋणी रहेगा ।श्री सिंह ने कहा कि सनातन परंपरा को जीवंत रखने व विश्व शांति के लिये उन्होंने लगभग चार सौ से अधिक महायज्ञ कराये है तथा शिक्षा व स्वाथ्य के क्षेत्र में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है ।आज सिवान एक युग पुरुष को खो दिया ।