हथियार का भय दिखाकर किया पिटाई

#परवेज अख्तर/सिवान,

लकड़ीनबीगंज: जामो थाना क्षेत्र के मुसेहरी गांव निवासी दलित वीरेंद्र बैठा व उनकी पत्नी इंदु देवी, चाचा हरिचरण बैठा भाई उमाशंकर बैठा, रामचंद्र बैठा, देवनारायण बैठा व पतोहू रजनी, सुदामा राम की पत्नी रुखिया देवी को गांव के दबंग पड़ोसियों ने लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। साथ ही दूसरे जगह जाकर जीवन बसर करने की चेतावनी देते हुए चलते बने। सभी घायलों का इलाज नबीगंज अस्पताल में चल रहा हैं। जहां दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद वीरेंद्र बैठा और इंदु देवी को सिवान रेफर कर दिया।