रोटरी सारण एवम इनर व्हील सारण के संयुक्त तत्वावधान में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

छपरा : रोटरी सारण एवम इनर व्हील सारण के संयुक्त तत्वावधान में वन महोत्सव के अवसर पर पर्यावरण को कैसे संतुलित रखा जाए पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन डाॅक्टर सैयद महमूद उर्दू बालिका उच्च विद्यालय में किया गया।
वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार सीमा कुमारी तथा द्वितीय पुरस्कार मुस्कान प्रवीण एवम तृतीय पुरस्कार विपाशा कुमारी ने प्राप्त किया। वहीं सान्तावना पुरस्कार नजमा प्रवीण,रेशमा प्रवीण,यास्मीन प्रवीण को प्राप्त हुआ।
निर्णायक की भूमिका मेहंदी शाॅ,पंकज कुमार तथा श्याम बिहारी अग्रवाल ने निभाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता रोटरी क्लब सारण के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार गुप्ता ने की।कार्यक्रम का संचालन संयोजक राजेश जायसवाल ने किया। आगत अतिथियों का स्वागत सचिव अजय कुमार गुप्ता ने किया।धन्यवाद ज्ञापन इनर व्हील सारण की अध्यक्षा अनु जायसवाल ने किया।