वैशाली : मानव श्रृंखला को सफल बनाने के उद्देश्य से सैदपुर गणेश से बिदुपुर प्रखण्ड मुख्यालय तक मैराथन दौड़ का आयोजन

बिदुपर 
प्रखण्ड में आगामी 21 जनवरी 2018 को होने वाली विशाल मानव श्रृंखला को सफल बनाने के उद्देश्य से सैदपुर गणेश से बिदुपुर प्रखण्ड मुख्यालय तक मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें जनतांत्रिक गठबंधन के कार्यकर्त्ताओं के साथ-साथ बिदुपुर प्रखण्ड के कर्मी एवं बिदुपुर थाना कर्मी भी भाग लिये !
सैदपुर गणेश चौक पर बिदुपुर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी दुनिया लाल यादव बिदुपुर प्रखण्ड प्रमुख रीना देवी बिदुपुर प्रखण्ड जद (यू.) अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद मुकेश एवं बिहार प्रदेश जनता दल (यू.) प्रदेश सचिव अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ अनिल कुमार चौरसिया ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर मैराथन में भाग लेने वाले कार्यकर्त्ताओं को रवाना किया !
कुछ दूर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने दौड़ में भाग भी लिये !
मैराथन में मुख्य रूप से भाग लेने वालों में जद (यू.) प्रखण्ड अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद मुकेश, अनिल चौरसिया, सैयद अबु जैद उर्फ़ जैद सुगम, प्रो. प्रमोद कुमार शर्मा, संतोष कुमार निराला, अमरेन्द्र साह, धर्मेन्द्र चौरसिया, धर्मवीर ठाकुर, अनिल कुमार, जितेन्द्र कुमार सिंह, आशुतोष कुमार, ब्रज किशोर सिंह, मुंद्रिका राय, ललन झा, ध्रुव नारायण चौधरी, ललित कुमार सिंह, रणधीर चौरसिया, धर्मनाथ चौधरी, अवध किशोर चौरसिया, डॉ. सियाराम, अशोक चौरसिया, डॉ. रामबाबू राय, विशेश्वर राय, इन्द्रजीत राय, प्रणव कुमार, प्रमोद कुमार, विनोद कुमार यादव, शुभम कुमार, महेश प्रसाद सिंह उर्फ़ पप्पू सिंह, दुखहरण पंडित, गणेश लाल पासवान, सुमन कुमार, श्याम कुमार पासवान, भाजपा के प्रमुख कार्यकर्त्ताओं में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य किसान मोर्चा अरुण कुमार सिंह, क्रीड़ा मंच के जिलाध्यक्ष हरेश कुमार सिंह, रीतेश कुमार सिंह, सरोज सिंह, धीरेन्द्र सिंह, पूर्वी मंडल अध्यक्ष टिंकज कुमार सिंह, प्रमोद पासवान, रवि कुमार, संजीव सौरभ चौरसिया, आनंदी कुशवाहा, रवि रंजन कुमार, लोजपा के अंजन कुमार सिंह, मृत्युंजय कुमार सिंह, युवा लोजपा अध्यक्ष धर्मवीर कुमार सिंह, पूर्व प्रमुख तारकेश्वर प्रसाद, एस.आइ. भोला सिंह, प्रखण्ड कर्मी सुनील कुमार, अभिषेक कुमार,मनीष कुमार, आदर्श कुमार, विनोद कुमार आदि ने मैराथन में प्रमुख रूप से भाग लिया !
मैराथन में प्रथम पुरस्कार पाने वाले छात्र जद (यू.) के प्रखण्ड अध्यक्ष आशुतोष कुमार को जद (यू.) के प्रखण्ड अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद मुकेश ने ट्रॉफी प्रदान किया दूसरे स्थान प्राप्त करने वाले रवि कुमार को प्रखण्ड प्रमुख रीना देवी ने पुरुस्कृत किया और तीसरे पुरस्कार पाने वाले प्रणव कुमार को प्रखण्ड विकास पदाधिकारी दुनिया लाल यादव ने पुरुस्कार प्रदान किया !
इसके बाद बीस नौजवान प्रतिभागियों को भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष द्वारा मेडल प्रदान किया गया !
यह आयोजन मानव श्रृंखला के लिए बिदुपुर प्रखण्ड क्षेत्र में जागरूकता फ़ैलाने के लिये किया गया ताकि 21 जनवरी को बाल-विवाह दहेज़ बंदी के समर्थन में विशाल मानव श्रृंखला प्रखण्ड में बनाया जा सके !
बिहार प्रदेश जनता दाल (यू.) प्रदेश सचिव अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ अनिल कुमार चौरसिया ने लोगों से अपील की कि जिस तरह से लोगों ने मैराथन दौड़ में हिस्सा लिया है उसी प्रकार 21 जनवरी को सभी नौजवान भाई बहन स्कूली बच्चें बड़े बुजुर्ग माताएँ एवं बहने मिलकर एक इतिहास रचने का काम करेगें जिससे समाज में फैले कुरीतियों को जड़ से मिटाया जा सके !
प्रखण्ड अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद मुकेश ने पिछले वर्ष के मानव श्रृंखला का रिकॉर्ड तोड़कर नया इतिहास रचना है !