
भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के इंटर स्टेड स्टडी सह ट्रेनिंग कैंप में बिहार का प्रतिनिधित्व कर सारण के प्रतिभागियों ने बढ़ाया गौरव
छपरा : भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के इंटर स्टेड स्टडी सह ट्रेनिंग कैंप में बिहार का प्रतिनिधित्व सारण के रेड क्रॉस ब्रांच के आठ प्रतिभागी एवं दो काउंसलर द्वारा भुनेश्वर उड़ीसा में दिनांक 26 दिसंबर से 30 दिसंबर तक किया गया। जिसमें सारण रेड क्रॉस सोसाइटी के युवाओं ने छपरा शाखा का गौरव बढ़ाया विभिन्न प्रतिस्पर्धाओ में छपरा ब्रांच को निम्नलिखित उपलब्ध हुई।प्रथम पुरस्कार- हिंदी निबंध -तनु कुमारी तृतीय पुरस्कार -हिंदी भाषा-अमन राज प्राथमिक सहायता-ओपन क्विज़-अमन राज अभिमन्यु सिंह,आपदा प्रबंधन -ओपन क्विज़–सोनम कुमारी अमन राज बिहार को ओवरआल प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। कुल 18 प्राइज, जिसमें मेडल -13 शील्ड–2, मोमेंटो–2-रहे।छपरा टीम के बाघ एक्सप्रेस से वापस आने पर जिला शाखा द्वारा उनका स्वागत फुल मालाओं से किया गया। और सभी प्रतिभागियों को उनकी उपलब्धि पर सचिव जीनत जरीना मसीह के द्वारा बधाई दी गयी।




Recent Comments