सड़क हादसे में युवक की मौत
इसुआपुर(सारण) -सोमवार की सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर से टकराने से घटना स्थल पर ही 22 बर्षीय युवक की मृत्यु हो गई ।मृतक असलम साई इसुआपुर थाना क्षेत्र के सुंदर अगौथर गांव का बताया जाता है ।घटना के सम्बंध में लोगों ने बताया कि असलम अपने मोटरसाइकिल से तेज गति से मशरक की तरफ जा रहा था ।रास्ते मे लौवां गांव के सामने एक बालू लदा ट्रैक्टर मशरक के तरफ मुंह करके खड़ी थी ।तभी असलम अपना संतुलन गवां बैठा तथा खड़ी ट्रैक्टर से टकरा गया ।जिससे उसका माथा ट्रैक्टर से टकराने से चूर चूर हो गया ।जिससे तत्काल ही उसकी मृत्यु हो गई ।टक्कर इतनी तेज थी कि उसके सर पर का हेल्मेट भी चूर चूर हो गया ।घटना की सूचना मिलते ही इसुआपुर पुलिस मौके पर आई ।मृतक असलम के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दी ।ट्रैक्टर तथा मोटरसाइकिल को भी जप्त कर थाने ले गई ।




Recent Comments