सारण में शर्तो के साथ ऑड-इवेन की तर्ज पर दुकानें खुलेगी, डीएम ने जारी किये एडवाइजरी

अभी भी कुछ दुकानें कपड़ा, सोने चांदी ,परचून आदि की पूर्णतः रहेगी बंद

छपरा।सारण में शर्तो के साथऑड-इवेन की तर्ज पर दुकानें खोलने के लिये डीएम ने एडवाइजरी जारी कर दिये।गुरुवार को इस दिशा निर्देशों का पत्र जारी किया गया है।जिसमे कैंटनेमेंट एरिया, शॉपिंग मॉल, शॉपिंग काम्प्लेक्स आदि जगहों पर, जहा भीड़ इक्कठी होने की संभावना है, वहां अभी भी दुकाने नहीं खुलेगी।शेष जगहों पर निर्धारित समय सीमा में ऑड इवेन की तर्ज पर अभी लॉक डाउन अवधि में अलग अलग प्रकार की दुकान अलग अलग केवल सप्ताह में तीन दिन ही खुलेंगे।जरूरी दुकाने खाद्य सामग्री बिक्री वाले, डेयरी, दवा की दुकान पूर्वत सुबह सात बजे से शाम के छः बजे तक खुली रहेगी।कोविड19के रोकथाम के लिए निर्देश संबंधी फ्लैश बोर्ड ,सोशल डिस्टेंसिंग आदि का भी अनुपालन के लिए दुकानों को सख्ती से सावधानिया बरतनी है।