Θ बेतिया – पीड़ित मानवता की सेवा ही राष्ट्र धर्म:-विशाल कुमार मिश्र

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प.च) बिहार 👉
रविवार की रात राष्ट्रीय आजाद मंच नगर इकाई बेतिया की टीम शहर के उन इलाकों में निकली जहां इस कड़ी ठंड में भी असहाय एवं जरूरतमंद लोग कम्बल के अभाव में ठिठुरते नजर आ रहे थे।वैसे लोगो के बीच कम्बल वितरण किया गया.राष्ट्रीय आज़ाद मंच के प्रदेश प्रभारी विशाल कुमार मिश्र के नेतृत्व में कंबल वितरण अभियान रविवार की रात में शहर के विभिन्न इलाकों में चलाया गया.प्रदेश प्रभारी विशाल कुमार मिश्र ने बताया कि देश के हर एक सक्षम नागरिक को चाहिए कि वह असहाय एवं जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आएं.पीड़ित मानवता की सेवा करना ही सबसे बड़ा राष्ट्र धर्म है।

राष्ट्रीय आजाद मंच परिवार समय-समय पर जरूरतमंद लोगों के लिए ऐसे अभियान चलाते रहा है.उन्होंने बताया कि इस दौरान बेतिया रेलवे स्टेशन,बस स्टैंड,दुर्गा बाग मंदिर में प्रथम दिन कंबल वितरण अभियान चलाया गया.आगे भी असहाय एवं जरूरतमंद लोगों की पहचान कर इस कड़ाके की ठंड से बचने के लिए उनके बीच कंबल वितरण अभियान चलाया जाएगा.उन्होंने कंबल वितरण अभियान के प्रयोजक राधिका ट्रेडिंग के प्रोपराइटर विजय मेहता एवं शिक्षक राहुल मल को आर्थिक सहयोग के लिए धन्यवाद किया.इस दौरान मौके पर जिला अध्यक्ष शैलेश कुमार दुबे,नगर अध्यक्ष विकास आर्य,जिला प्रवक्ता आदित्य उत्कर्ष,तालीम राजा,कृतिक राज,शुभम श्रीवास्तव इत्यादि मौजूद रहे॥




Recent Comments