वैशाली/बिदुपुर:बुद्धिजीवियो और बुजुर्गों की सेवा करना हम सभी का परम् दायित्व बनता है- लव कुमार सिंह
#प्रेम कुमार 

बिदूपुर (हाजीपुर)
प्रेम और प्यार से ही समाज का निर्माण होगा दान एवम सहायता करने से मनोबल बढ़ता है सभी यज्ञ से बढ़कर सेवा भाव सर्बश्रेष्ट यज्ञ है जो मनुष्य में अच्छे काम करने का संस्कार देता है उक्त बातें अरविंद देव ने बिदुपुर बाजार पानी टंकी के निकट आयोजित बुजुर्ग सम्मान समारोह के दौरान कही जबकि दूसरी ओर प्रखंड के दिलावरपुर गोबर्धन पंचायत में पूर्ब पीएम के जन्मदिवस के मौके पर मुखिया पूनम देवी के आवास पर गरीबो के बीच कंबल बितरण करने के दौरान लोजपा सांसद प्रतिनिधि इंजीनियर राकेश रौशन ने कहा कि  कर्म ही मनुष्य को महान बनाता है अपनी साधना सेवा और त्याग के द्वारा महान बनना चाहिए  इसलिए समाज सेवा करनी चाहिए  समाज सेवा से बढ़कर दुनिया मे कोई दूसरी सेवा नही है समाज मे बुद्धिजीवियो और बुजुर्गों की सेवा करना हम सभी का परम् दायित्व बनता है जिससे समाज मे बदलाव परिलक्षित हो आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम बिदुपुर बाजार एवम गणिनाथ परिवार द्वारा 75 महिला एवम पुरुष गरीबो के बीच कंबल का बितरण किया गया जबकि दूसरी ओर मधुरापुर में मुखिया पूनम देवी द्वारा 350 गरीबो के बीच कम्बल का बितरण किया गया इस मौके पर थानाध्यक्ष रीतेश कुमार मंडल, मुखिया पूनम देवी, सांसद प्रतिनिधि राकेश रौशन, समाजसेवी लव कुमार सिंह, भाजपा नेता टिंकज कुमार, अरुण सिंह, निर्भय कुमार, रजनीकांत , राजेश्वर सिंह, हरेराम सिंह, सत्येंद्र सिंह, समेत  अरविंद देव, कौशल किशोर बिकल, राजा यादव, पूर्ब जिला पार्षद शत्रुध्न प्रसाद गुप्ता,पूर्ब मुखिया सिया देवी,दिनेश्वर सिंह उर्फ दिना सिंह,डॉ0 बिश्वनाथ प्रसाद गुप्ता, शिक्षक शिवजी प्रसाद ,अर्जुन नारायण चौधरी, आदि दर्जनों बुद्धिजीवी एवम समाजसेवी मौजूद थे।