युवक की पिटाई कर रुपये छीने
………………………………………………..
बैकुण्ठपुर/ गोपालगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के बैकुण्ठपुर गांव में जमीन रजिस्ट्री कराने जा रहे विजय कुमार को कुछ लोगो ने मारपीट कर घायल कर दिया। इस सम्बंध में थाने में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराते हुए कहा गया है कि 28 हजार रुपए मूल्य की सोने की सिकरी और दस हजार रुपये नगद छिनने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस जांच जारी है।