सड़क दुर्घटना में सेवानिवृत्त प्रधनाध्यापक घायल

✍परवेज अख्तर/सिवान ;
हसनपुरा(सीवान )हसनपुरा बागौरा मुख्यमार्ग चांद परसा पसिवड के समीप सड़क दुर्घटना में सेवानिवृत्त प्रधनाध्यापक सह महाचन्द्र प्रसाद सिंह महाविद्यालय पिपरा के अध्यक्ष रामनाथ सिंह घायल हो गए। घायल का इलाज स्थानीय क्लिनिक में कराया गया। घटना तब घटी जब शुक्रवार को महाविद्यालय में अंग्रेजी का कलाश करने के बाद साइकिल से अपने घर लौट रहे थे तभी विपरित दिशा से अनियंत्रित बाइक चालक ने साइकिल में ठोकर मार दी। जिसे अध्यक्ष श्री सिंह गिर पड़े। इस सड़क दुर्घटना में सर, नाक और दाहिना पैर में चोट आई है। घायल सेवानिवृत्त प्रधनाध्यपक ने कहा उक्त स्थल पर असमाजिक तत्व का जमावड़ा लगा रहता है साथ ही जिला प्रशासन से छात्र छात्राओ के हित में ब्रेकर बनाने की अनुमति की मांग की।