
सीवान के दरौंदा विधानसभा क्षेत्र के उप चुनाव के मैदान में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे अपना भाग्य
🔷बिहार विधानसभा के 109 दरौंदा विधानसभा क्षेत्र में 21 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव में गुरुवार को नाम वापसी के बाद कुल 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं ।
गुरुवार को सीवान के जिला निर्वाची पदाधिकारी सूश्री रंजीता व पुलिस अधीक्षक नवीन चन्द्र झा ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता आयोजित कर के बताया कि आज नाम वापसी के बाद कुल 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं । उन्होनें बताया कि दरौंदा विधानसभा क्षेत्र में 21 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा । वही 24 अक्टूबर को मतगणना की जाएगी ।
जिला निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि दरौंदा विधानसभा क्षेत्र के उप चुनाव में कुल तीन लाख 18 हजार 446 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे । इसके लिए पूरे विधानसभा क्षेत्र में कुल 313 मतदान केंद्र बनाए गए हैं ।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आरक्षी अधीक्षक नवीन चन्द्र झा ने बताया कि विगत लोकसभा चुनाव की तरह शांति पूर्वक मतदान के लिए सभी समुचित व्यवस्था किया जाएगा ।
सभी बूथों पर सशस्त्र बलों को तैनाती की जायेगी ।उन्होंने कहा कि जिले में आचार संहिता का कड़ाई से पालन किया जा रहा है।
गौरतलब हो कि दरौंदा विधानसभा क्षेत्र के विधायक कबिता सिंह के सीवान सांसद के रूप में निर्वाचित होने के कारण इस क्षेत्र में उप चुनाव कराया जा रहा है ।
जिला निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि इस उप चुनाव में 11 प्रत्याशियों में राजनैतिक दल की ओर से चार प्रत्याशी खडे है, वही सात प्रत्याशी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना भाग्य अजमा रहे है ।
➖➖➖➖
✍नवीन सिंह परमार
परमार मीडिया- सीवान




Recent Comments