स्टेशनरी दुकान से लैपटाप व मोबाईल चोरी
✍परवेज अख्तर/सिवान ;
भोरे (गोपालगंज) : भोरे थाना क्षेत्र के हुस्सेपुर बाजार में स्थित एक स्टेशनरी की दुकान से एक लैपटॉप और मोबाइल फोन की चोरी कर ली गयी. पीड़ित ने इस मामले में स्थानीय थाने में अज्ञात चोर के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया जाता है कि हुस्सेपुर नवकाटोला गांव निवासी दिलीप कुमार सिंह ने लामीचौर रोड़ में एक स्टेशनरी की दुकान खोल रखी है. गुरूवार की सुबह दुकानदार को छोटा भाई संदीप कु मार दुकान की साफ सफाई कर रहा था. इसी दौरान एक बाइक सवार आया और बगल के दुकानदार के बारे में पूछने लगा. उसके बारे में जानकारी देकर वो फिर काम में लग गया. इसी बीच बाइक सवार व्यक्ति ने दुकान के काऊंटर पर रखे मोबाइल फोन और लैपटॉप की चोरी कर ली.