सड़क दुर्घटना में दंपति के साथ दो वर्षीय बच्ची भी घायल

मांझी(सारण) : मांझी-ताजपुर मुख्य मार्ग पर डुमरी गांव के समीप हुयी सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार दो वर्षीय बच्ची के साथ दम्पति घायल हो गए. तीनो को घायलावस्था में स्थानीय ग्रामीण शिवाजी जी सिंह से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुचाया. जहां तीनो का उपचार चल रहा है. तीनों घायल दाउदपुर थाना क्षेत्र के वभंवलिया गांव निवासी महेंद्र नाथ सिंह, पत्नी रिंकी देवी तथा गरिमा कुमारी बताये जाते है. घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार छपरा जा रहे थे इसी बीच मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गया जिससे तीनों दुर्घटना का शिकार हो गये.