मढ़ौरा । 

प्रखंड के सभी वैक्सीन सेंटर पर लोगों की उमड़ी भीड़ के कारण लगातार हंगामा होता रहा । हंगामे की स्थिति ऐसी रही कि कई बार स्वास्थ्य कर्मी को टीकाकरण रोक देना पड़ा।  निर्धारित स्लॉट से काफी अधिक संख्या में लोगों के जुटने के कारण भीड़ अनियंत्रित बनी रही । रेफरल अस्पताल, उच्च विधालय मढ़ौरा और सरकारी आईटीआई केन्द्र पर लोग टीका लेने को लेकर इस तरह से आतुर दिखे कि लगा ही नहीं सोशल डिस्टेंसिंग भी कोई मुद्दा है और इसे भी पालन किया जाना है।  हद तो यह है  टीका लेने आए लोगों को तो छोड़ दें स्वास्थ्य कर्मी भी बिना मास्क और गलब्स के ही ड्युटी पर आ गये थे । भीड़ के कारण टीकाकर्मी की स्थिति ऐसी रही की वे बार बार अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी और बीडीओ को फोन करके पुलिस और प्रशासनिक व्यावस्था की मांग करती रही । बार बार फोन के बाद भी कई सेंटर पर कोई नही पहुंचा । टीका लेने आए लोग किसी तरह से जल्दी टीका लेने की होड़ में दिखे जिससे टीका केन्द्र पर भारी अव्यावस्था बनी रही । प्रखंड के सलिमापुर में हंगामा की लगातार खबर आती रही जिससे कई बार टीकाकरण बाधित हुआ । 

पहले घंटों माइकिंग पर नही पहुंचते थे लोग अब लग जाता है मेला 

भीड़ की लगातार मिल रही सूचना से प्रशासनिक महकमा भी परेशान रही । उपब्ध टीका डोज से  काफी अधिक संख्या में पहुंचे लोग सेंटर पर मौजूद स्वास्थ कर्मी के लिए समस्या बने रहे । सभी में पहले टीका लेने के मची रही होड़ के कारण अव्यावस्था उत्पन्न होती रही । मौके पर पहुंचे कुछ अधिकारी यह कहते सूने गए कि एक समय माइकिंग कराने पर भी लोग नही आते थे । अब टीका केन्द्र पर पहुंच रहे लोग ही समस्या बन रहे है ।