बराती सैराती आपस में भीड़े ,एक दर्जन घायल

पानापुर(सारण)थानाक्षेत्र के मड़वाॅ बसहियाॅ में मंगलवार को रात आर्केस्ट्रा में फारमाइसी गाना बजाने को लेकर बरातीयों तथा गाँव वालों के बीच मारपिट हो गई ।जिसमें दोनों पक्ष के करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए ।घायलों का ईलाज पीएचसी पानापुर में हुआ ।गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों को बेहतर ईलाज के लिए छपरा सदर रेफर किया गया है।घायलों में मड़वाॅ बसहियाॅ के विसूनदेव सिंह, प्रमोद सिंह, धर्मनाथ सिंह, मनोज सिंह, सुबोध सिंह तथा उमाशंकर साह हनुमान गंज,कोन्ध के दीपक शार्मा, सोनू शर्मा, राहुल शर्मा, बलीन्द्र शार्मा,मनीष साह का नाम शामिल है ।जिन्हें बेहतर ईलाज के लिए छपरा सदर भेजा गया है उनमें मड़वाॅ बसहियाॅ के विसूनदेव सिंह, मशरक हनुमान गंज के उमाशंकर साह तथा कोन्ध के दीपक शार्मा शामिल है ।बता दे कि थानाक्षेत्र के कोन्ध निवासी सुभाष शार्मा के पुत्र मनोज शार्मा की शादी मड़वाॅ बसहियाॅ के परमा शार्मा की पुत्री से ठीक हुई थी।मंगलवार को रात में बरात मड़वाॅ बसहियाॅ पहुँचा ।सभी विधि समयानुसार समपन्न हो गया ।बराती सैराती सभी खाना खा लिए तथा बरात में आये आर्केस्ट्रा देखने पहुंचे ।गाँव के लोग अपने मनपसंद गाने बजाने की फरमाइस करने लगे।यह बात बराती पक्ष को अच्छा नहीं लगा तथा आपस में कहा सुनी होने लगी।धीरे-धीरे बात बढ़ने लगी तथा मामला मारपिट तक पहुंच गया।ग्रामीणों तथा बरातीयों के बीच जमकर मारपिट हुई ।जिसमें दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए ।तथा दर्जनों कुर्सियां भी टूट गई ।