
सोनपुर –सोनपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर खड़ी आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन से लावारिस हालत में जीआरपी ने 5 बोतल अंग्रेजी शराब को शनिवार को बरामद कर लिया है । इस बात के जानकारी देते हुए रेल थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने बताया कि अवैध शराब की चेकिंग के क्रम में रेलवे स्टेशन सोनपुर के प्लेटफार्म संख्या-02 पर खड़ी गाड़ी संख्या-15708 डाउन आम्रपाली एक्सप्रेस के पीछे से दूसरा साधारण बोगी के शौचालय के पास एक काला रंग के पिट्ठू बैग लावारिस हालत में रखा जिसके अंदर 05 बोतल ऑफिसर च्वाइस ब्लू विस्की अंग्रेजी शराब, प्रत्येक 750 एमल कुल-3.75 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है ।




Recent Comments