मछली मारने के दौरान नाव पलटने से एक की मौत
✍️परवेज अख्तर/सिवान;

रघुनाथपुर (सिवान) : प्रखंड के गंभीरार पंचायत के बीन टोला में मंगलवार की दोपहर मछली मारने के दौरान सरयू नदी में मछुआरों से भरी एक नाव पलट गई। इस घटना में एक मछुआरे की मौत डूबकर हो गई। जबकि अन्य किसी तरह पानी में तैर कर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे। मृतक बलिया जिले के जयनगर बांसडीह निवासी मुनीब बिंद (45) बताया जाता है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।