छपरा: मंगलवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक उमेश सिंह कुशवाहा का सिवान जाने के क्रम में सारण के मेथवलिया फोरलेन चौक पर जोरदार स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष बैद्यनाथ प्रसाद सिंह “विकल” के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलमाला, अंगवस्त्र और बुके भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। स्वागत करने वालों में पूर्व जिला अध्यक्ष मुरारी सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, जिला प्रवक्ता ब्रजेश कुमार, ई० प्रभाष शंकर, कुसुम देवी, काजिम रजा रिजवी, बाल्मीकि पाठक, जयप्रकाश महतो, अशोक सिंह, सत्यनारायण सिंह, मनोज सिंह, अनिल सिंह, रविप्रकाश ब्याहुत, राकेश कुमार, राहुल यादव, शम्भू मांझी, छोटे लाल राय, कुसुम रानी, ललिता सिंह और हरेश विन्द समेत जदयू के कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।