पकड़ा गया शातिर अपराधी
✍️परवेज अख्तर/सिवान;
सिसवन (सिवान) : सिसवन थाना क्षेत्र के सिसवन गांव में सोमवार को बच्चा चोरी के आरोप में जिसे गांव के लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया था वह एक शातिर अपराधी है। रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के संठी गांव निवासी पवन पांडेय पर रघुनाथपुर, असांव, आंदर, एमएच नगर थाना में आधा दर्जन से अधिक चोरी व लूट के मामले दर्ज हैं। एक वर्ष पूर्व राजपुर मोड़ से बाइक चोरी व तमनपुरा गांव से बैट्री चोरी में वह जेल जा चुका है। बताते चलें कि पवन पांडेय सोमवार को सिसवन गांव के तीन बच्चों को बहला फुसलाकर ले जाने के दौरान ग्रामीणों ने पकड़ उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया था। सिसवन थाने की पुलिस उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल ले गई, जहां उसका इलाज किया गया। उसे अंदुरुनी चोट गंभीर होने के चलते उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया,जहां उसका इलाज चल रहा है।




Recent Comments