दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा(सारण)। स्थानीय अनामंडलीय अस्पताल में अब डायलिसिस की सुविधा मिलनी शुरू हो गई। मंगलवार को डायलिसिस सेंटर का स्थानीय विधायक व पूर्व मंत्री जितेन्द्र कुमार राय, क्षेत्रीय उप निदेशक (स्वास्थ्य सेवा) सारण डॉ. सागर दुलाल सिन्हा और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. वीरेश कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काट उद्घाटन किया। इस मौके पर स्थानीय विधायक श्री राय ने कहा कि आम आदमी को अधिक से अधिक चिकित्सा संबंधी सुविधाएं नजदीकी अस्पतालों में मुहैया कराया जा सके, इसके लिए हमलोग प्रयासरत हैं। वहीं क्षेत्रीय उप निदेशक (स्वास्थ्य सेवा) डॉ सागर दुलाल सिन्हा कहा कि बदलते समय में डायलिसिस सेवा आवश्यक उपचार श्रेणी में है, इसकी जरूरत कब किसको पड़ जायेगी, कहना मुश्किल है। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना जरूरी है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वीरेश कुमार ने बताया कि डायलिसिस सुविधा शुरू हो जाने से अब मढ़ौरा और आसपास के क्षेत्रों को भी लाभ मिलेगा। तत्काल तीन बेड का डायलिसिस सेंटर का उद्घाटन किया गया है आगे और इजाफा कर इस पांच बेड का किया जाएगा। अब मढ़ौरा सहित मढ़ौरा, अमनौर, इसुआपुर, मशरक, पानापुर, तरैया सभी लोगों को लाभ मिलेगा। इस मौके पर डायलिसिस सेंटर निर्माण कंपनी नेप्रो प्लस के कलस्टर मैनेजर मुकुल कुमार, संबंधित विशेषज्ञ डॉ. प्रेमचंद, हेल्थ मैनेजर विश्वजीत सिंह, डॉ. विनोद कुमार, जिला परिषद् सदस्य मीना अरुण, मुखिया प्रतिनिधि कमलेश प्रसाद,पूर्व मुखिया शुभानारायण राय, रवि सिंह, नंदन राय, भाजपा के ओबीसी पूर्वी मंडल जिला अध्यक्ष अनिल शर्मा, मढ़ौरा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह उर्फ बजरंगी सिंह, अंबिका मांझी समेत कई गणमान्य लोग थे।