धौलपुर में उपचुनाव को लेकर पुलिस मुश्तेद
राकेश फौजदार 
भरतपुर 2 अप्रेल। राजस्थान के धौलपुर में 9 अप्रेल को होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर जिला पुलिस ने मुश्तैदी दिखाना शुरू कर दिया है और चप्पे चप्पे पर नजर रखी जा रही है। डीएसपी मोहन दादरवाल ने बताया कि उपचुनाव को देखते हुए पुलिस ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है और अपराधिक किस्म के लोगों को पाबंद किया जा रहा है। साथ ही शराब के अवैध कारोबार पर भी रोक लगाई जा रही है। उन्होंने संवेदनशील और अतिसंवेदन शील बूथों पर विशेष नजर बनाए रखने के निर्देश भी दिए।