
परसा(सारण)- बिहार में लोहिया स्वच्छता अभियान के उद्देश्य मुख्यमंत्री द्वारा लगाईं गई प्लास्टिक पर प्रतिबंध के आलोक में नगर पंचायत परसा बजार के कर्मचारियों द्वारा बाजार के विभिन्न दुकानों में छापामारी की गई। जिसमें भारी मात्रा में दुकान में अवैध रूप से उपयोग करने के लिए रखी गई प्लास्टिक की थैली तथा बीड़ी पान गुटखा बरामद किया गया। थानाध्यक्ष मोहम्मद जकारिया तथा राम भजन राम के नेतृत्व में की गई छापेमारी में लगभग 60 किलो प्लास्टिक की थैली बरामद किया गया।नगर पंचायत कार्यालय के कर्मी पवन कुमार ने बताया कि बिभाग के निर्देश के आलोक में नगर पंचायत क्षेत्रों में अलग अलग दिनों पर छापामारी किया जाता है।इसी के क्रम में बुधवार को परसा बाजार के दर्जनों दुकानों में छापेमारी किया गया।जिसमें भारी मात्रा में प्लास्टिक से बने थैला बरामद किया गया।तिन दुकानदारों के पास से पोलोथिन बरामद किया गया।जिसपर 14 सौ रूपये का आर्थिक दंड लगाया गया।छापेमारी टीम में राम कृपाल सिंह पुलिस राय बबलू कुमार संजय कुमार अब्दुल मजीद हैदर अली विजय दास आदि पुलिस बल शामिल था।




Recent Comments