
डूबे हुए युवक अपने फूफा के यहां आया हुआ था
सोनपुर । सोनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सबलपुर पश्चिमी पंचायत के कुमार घाट पर एक युवक स्नान करने के दौरान गुरुवार के दिन पानी में डूब गया । इस खबर के सुनते ही गांव में हाहाकार मच गया जबकि परिवार जनों को रो- रो के बुरा हाल है । डूबे हुए युवक जो वैशाली जिले के हाजीपुर गदाई सराय के निवासी मुन्ना कुमार उम्र 22 वर्ष पिता जितेंद्र पासवान जो अपने फूफा सुनील पासवान रायपुर हसन सबलपुर के यहां दोनों भाई मंगलवार को आया हुआ था । स्नान करने के क्रम में मुन्ना कुमार गुरुवार को पानी में डूबा गया । डूबने की घटना सुनते ही गांव वालों ने कुमार घाट पर पहुंचकर नाविकों व गोताखोरों द्वारा काफी खोजबीन किया गया लेकिन गुरुवार की शाम तक डूबे हुए युवक का कहीं कोई पता नहीं चल पाया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही सोनपुर सीओ विश्वजीत सिंह व सोनपुर पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तहकीकात की । एसडीआरएफ की सूचना दी गई लेकिन एसडीआरएफ टीम का कहना था कि खबर लेट मिलने के कारण पानापुर तरैया से आने में ढाई घंटे समय लग जाएगा ऐसे में समय से सर्च अभियान नहीं होने के कारण अहले दिन यानी शुक्रवार के दिन सुबह पहुंचकर डूबे हुए युवक की खोज की जाएगी वहीं सबलपुर पश्चिमी पंचायत के मुखिया विकास राय , उप प्रमुख रंजीत राय ,वार्ड सदस्य रामजी पासवान , हरिहर सिंह , समाजसेवी लालबाबू पटेल ,लग्न देव राय, शैलेश कुमार सहित आसपास के लोगों का कहना है कि एसडीआरएफ की टीम की तैनाती सोनपुर में नहीं रहने के कारण काफी लोगों को परेशानी होती है । अगर एसडीआरएफ की टीम सोनपुर में तैनात होता तो स- समय से डूबे हुए युवक बरामद हो सकता था लेकिन ऐसा नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । सभी लोगो ने स्थानीय प्रशासन से लेकर जिला प्रशासन इस गंभीर समस्याओं का निदान करने की माँग की ।




Recent Comments