मढ़ौरा(सारण)। मिशन मुक्ति फाउंडेशन तथा चाइल्ड लाइन कोलेव के संयुक्त पहल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर अलग अलग जगहों से 17 नाबालिक किशोरियों को आर्केस्ट्रा संचालकों के चंगुल से मुक्त कराने की कर्रवाई की गई। मंगलवार को चाइल्ड लाइन कोलेव की टीम ने सारण पुलिस एवं स्थानीय थाने की पुलिस के सहयोग से मढ़ौरा के विक्टोरिया बाजार और गौरा बाजार पर छापेमारी कर लगभग तीन दर्जन संख्या में आर्केस्ट्रा की नर्तकी किशोरियों और महिलाओ को हिरासत में लिया गया। जिसमें सत्यापन के बाद कुछ महिला नर्तकियों को छोड़ दिया गया। वहीं रेस्क्यू ऑपरेशन टीम ने बताया कि विक्टोरिया बाजार से 2 नाबालिक किशोरियों को रेस्क्यू कर मुक्त कराया और इस मामले के आरोपी वीआईपी आर्केस्ट्रा संचालक काजल को हिरासत में लेकर थाने पहुंची। जबकि गौरा बाजार पर रानी आर्केस्ट्रा, मुस्कान आर्केस्ट्रा, संगम आरकेष्ट्र समेत चार आरकेस्ट्रा संचालकों के ठिकानों पर छापे में 15 नाबालिक किशोरियों का रेस्क्यू किया गया और 4 आर्केस्ट्रा संचालकों को पुलिस हिरासत में लेकर थाने आई।
इस तरह से कुल 17 किशोरियों को रेस्क्यू टीम ने आर्केस्ट्रा संचालकों से छुड़ाकर बाल कल्याण समिति के समाने सुपुर्द करने की कारवाई पूरी करने में चाल्ड लाइन कोलेव एवम पुलिस लगी हुई है। मौके पर उपास्थित मिशन मुक्ति फाउंडेशन के निदेशक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि पश्चिम बंगाल की पुलिस ने दो नवालिगों के बहला फुसलाकर कर आर्केस्ट्रा में रखने की जानकारी दी गई थीं। जिसके बाद संस्था के सदस्यों ने पहले मामले की रेकी कर सत्यापन कराया। फिर सारण पुलिस अधीक्षक से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के लिए मदद मांगी गई। जिसके बाद बाद मंगलबार को सारण पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन से पुलिस बल मुहैया कराया गया, जो मढ़ौरा पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर नाबालिक 17 बच्चियों को मुक्त कराते हुऐ 5 आर्केस्ट्रा संचालकों को हिरासत में लिया है। रेस्क्यू की गई किशोरियों में पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, पंजाब के साथ ही बिहार की बच्चियां हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन टीम में चाइल्ड लाइन सारण के अखिलेंद्र कुमार सिंह, विकाश कुमार, प्रीति कुमारी, अनीशा राय , बाल कल्याण समिति सदस्य सुनिल कुमार के साथ छपरा पुलिस लाइन के पुलिस आधिकारी एवं पुलिस बल, मढ़ौरा थाने और गौरा ओपी के पुलिस अधिकारी एवं पुलिस बल छापेमारी टीम शमिल थे।