
नकदी, माल-मवेशी, आभूषण, कपड़े, खाद्यान्न सामग्री, साइकिल समेत अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख
भेल्दी(सारण)। सारण जिले के थाने केव मदारपुर पंचायत के मदारपुर गरेया हरिजन टोली में गुरुवार की दोपहर अगलगी की भीषण घटना में एक सौ से अधिक घर जलकर राख हो गए।इस भीषण अग्निकांड में लोगों के नगद,माल-मवेशी,आभूषण,कपड़े, खाद्य सामग्री,साइकिल मोटरसाइकिल समेत सभी सामान पूरी तरह जलकर राख हो गए।इस अग्निकांड में लगभग एक करोड़ रूपए की संपत्ति को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक अमनौर प्रखण्ड के भेल्दी थाने के मदारपुर गरेया हरिजन टोली में गुरुवार की दोपहर अचानक आग लग जाने से गांव में अफरा-तेरी मच गई।तेज पछुआ हवा के कारण आग गांव में तेजी से फैलने लगी और देखते ही देखते एक सौ से अधिक घर को अपने आगोश में ले लिया।आग की लपटें इतनी तेज थी कि लोगों को आग बुझाने की बात तो दूर उसकी तपिश से काफी दूर थे।ग्रामीणों के आंखों के सामने घर से सभी सामान आग की भेंट चढ़ गए।
अगलगी की सूचना सांसद कंट्रोल रूम में मिलने के बाद फायर ब्रिगेड को कॉल कर सूचना दी गई।सूचना मिलते ही दमकल की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंच आग को बुझाने में जुट गए।सांसद राजीव प्रताप रूडी ने आपदा विभाग के अधिकारियों से बात कर घटनास्थल पर टीम भेजने को कहा।सांसद के निर्देश पर आपदा की टीम भी मौके पर पहुंची हुई थी।अगलगी की सूचना मिलने ही अमनौर के पूर्व प्रमुख व राजद जिलाध्यक्ष सुनील राय,मुखिया प्रतिनिधि टीपू राय,पूर्व मुखिया प्रतिनिधि उमेश सिंह,उप सरपंच संजीव कुमार,अविनाश कुमार सिंह,कटसा मुखिया गौतम कुमार साह ने मौके पर पहुंच अग्नि पीड़ितों को प्रशासन से हर संभव सहायता उपलब्ध कराने को कहा।आग लगने के बाद लोगों को अपने-अपने घर से सामान निकालने में कुछ ही लोग कामयाब हुए।बाकी सभी लोगों के नगदी समेत सभी सामान आग की भेंट चढ़ गए।घर में रखे दर्जनों गैस सिलेंडरों के विस्फोट से लोग इधर-उधर भागने लगे।अपनी आंखों के सामने पूरी बस्ती खाक होते देख गांव की जहां दो युवतियां मूर्छित होकर गिर पड़ी वहीं आग बुझाने में चार लोग आंशिक रूप से झुलस गए।मूर्छित हुए दोनों युवतियों को परिजनों ने इलाज के लिए चिकित्सकों के पास ले गए।इस भीषण अग्निकांड के बाद हर तरफ चीख-पुकार मची हुई थी।गांव के कहीं बच्चे रो रहे थे तो कहीं वृद्ध मां-बहने।बच्चे-बच्चियों व मां बहनों का चित्कार पत्थर को भी पिघला देने से कम था।
आधा दर्जन दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में पड़ गई कम-
इस भीषण अग्निकांड में आग बुझाने में जिले के आधा दर्जन छोटे-बड़े दमकल कम पड़ गए।अगलगी की सूचना मिलते ही भेल्दी पुलिस मौके पर पहुंच गई।दमकल के अलावे पंपिंग सेट से भी लोग आग बुझाने में जुट गए हालांकि छह घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद भी समाचार प्रेषण तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
मढ़ौरा एसडीओ, अग्निशमन डीएसपी, सीओ पहुंचें मौके पर-
मदारपुर गरेया हरिजन टोली में भीषण अग्निकांड की सूचना मिलने के करीब दो घंटे के बाद मढ़ौरा एसडीओ योगेन्द्र कुमार,अग्निशमन डीएसपी आमिर इसरार,अमनौर सीओ मृत्युंजय कुमार मौके पर पहुंचे और अग्निकांड का जायजा लेते हुए अग्नि पीड़ितों से बातचीत की।मढ़ौरा एसडीओ योगेन्द्र कुमार ने कहा कि अग्नि पीड़ितों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराया जाएगा।अग्निपीड़ितों के खाने के लिए तत्काल चुडा मीठा व रहने के लिए तिरपाल की ब्यवस्था की जा रही है।




Recent Comments