•जांच शिविर में 300 से अधिक मरीजों का हुआ स्वास्थ्य जांच

• परामर्श के साथ-साथ दिया गया निशुल्क दवा

छपरा। विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर शहर के श्याम चौक स्थित संजीवनी नर्सिंग होम एवं मेटरनिटी सेंटर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर शुभारंभ डॉक्टर अनिल कुमार तथा डॉक्टर संजीव प्रसाद के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। निशुल्क जांच शिविर में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आए 300 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा डॉक्टर अनिल कुमार के द्वारा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया। इस दौरान आवश्यकतानुसार मरीजों को निशुल्क दवा भी उपलब्ध कराया गया। शिविर के दौरान ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर तथा अन्य आवश्यक स्वास्थ जांच का परीक्षण किया गया। इस मौके पर डॉ अनिल कुमार ने कहा कि  हर साल 14 नवंबर को वर्ल्ड डायबिटीज डे यानि विश्व मधुमेह दिवस मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक दुनियाभर में हर साल डायबिटीज से करीब 40 लाख मरीजों की मौत होती है। ऐसे में हर नागरिक के लिए जरूरी हो जाता है कि वह इस बीमारी के बारे में जानें और जीवनशैली में बदलाव के जरिए इस पर काबू पाएं।  जिस तरह यह बीमारी साल दर साल बढ़ते जा रही है वैसे में लोगों को जागरूक करना जरूरी हो जाता है। उम्र बढ़ने के साथ मोटापा, हाइपरटेंशन जैसी वजहों से भी डायबिटीज हो सकात है। इसके अलावा काफी हद तक आपकी जीवनशैली भी इसके लिए जिम्मेदार होती है। जागरूकता ही इसका बचाव है।  अपने आहार में पौष्टिक भोजन, दिनचर्या में व्यायाम और जीवन में संतुलन के जरिए आप इस बीमारी से खुद को दूर रख सकते हैं। इस मौके पर डॉ अनिल कुमार, डॉ संजू प्रसाद, स्वेता कुमारी, जयन्ती देवी, रीता कुमारी, शैलेश कुमार, लक्ष्मन यादव, आकाश कुमार, अजित कुमार, धनंजय कुमार, संजय कुमार, रोहित कुमार,चिंटू कुमार, दशरथ राय समेत अन्य कर्मी मौजूद थे।