चंदन कुमार झा ,दैनिक खोज खबर ,उदाकिशुनगंज !

आज गुरूवार को पटना में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा और उनके समान वेतनमान की मांगों को लेकर इंटक के बैनर तले बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं ने डाक बंगला चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया !
प्रदर्शन में राज्य के सभी जिलों व प्रखण्डों से आई हजारों की संख्या में सेविका-सहायिकाओं ने भाग लिया ! इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों के नेतृत्व कर रही संघ की राष्टीय अध्यक्षा उषा साहनी ने कहा कि वह यहां सरकार को अपनी मांग मनवाने आई हैं और जबतक उनकी मांगें मानी नहीं जाती हड़ताल खत्म नहीं होगी ! अपनी मांगों को लेकर बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी युनियन ने मुख्यमंत्री के नाम लिखे 16 सुत्री मांग पत्र में कहा है कि उन्हें सरकारी कर्मचारी का दर्जा देना तो दूर, न्यूनतम मजदूरी अधिनियम के तहत खेतिहर मजदूरों को मिलने वाली मजदूरी से भी कम मानदेय राशि दी जाती रही है !
यूनियन की मुख्य मांग पत्र के मुताबिक ——
आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका के मानदेय को वेतनमान में बदला जाय !
आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देते हुए सेविका को क्लास-3 और सहायिका को क्लास-4 के रूप में समायोजित किया जाए !
सेविका को 18,000 और सहायिका को 12,000 मानदेय राशि दी जाय !
चयन रद्द करना बंद किया जाए !
सेवा निवृत्ति, पेंशन, ग्रेच्यूटी और प्रोविडेंन्ट फंड सहित सभी सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए !
सेवा काल में मृत्यु होने पर योग्यता अनुसार अनुकम्पा के आधार पर हमारे आश्रितों की बहाली की जाए की तरह 16 मांगों को रखा !
प्रदेश महासचिव कुमार विन्देश्वर सिंह व प्रदेश अध्यक्षा चन्दावती देवी द्वारा “दैनिक खोज खबर ” के पत्रकार को दी गयी फोन पर संयुक्त बयान में इन्हें प्रशासन द्वारा बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग (OSD) से मिलने के लिए प्रतिनिधि मंडल को बुलाया गया !
प्रतिनिघि मंडल में प्रदेश आांगनबाड़ी संघ ने 10 व्यक्तियों को नामित कर भेजा!
जिसमें–
उषा साहिनी(राष्ट्रीय अघ्यक्ष)कुमार विन्देश्वर सिंह (प्रदेश महासचिव),कुमारी निर्मला(खगड़िया),ललिता सिंह(छपड़ा),सबिना आजमी(किशनगंज),स्वेता कुमारी(रोहतास),मनीषा सिंह(वैशाली),ममता कुमारी सिंह(पू०चंपारण),संतोष कुमार पाण्डेय व रविन्द्र सिंह नामित कर वार्ता के लिए भेजे गये !
उधर वार्ता के बाद कल्याण सचिव ने कुछ समय मांगा !
विन्देश्वर सिंह के अनुसार–
पुलिस प्र्शासन द्वारा समझा बुझाकर सभी सेविका व सहायिका को गांधी मैदान भेजा गया जहाँ इन लोगों ने गिरफ्तारी दी !
आज आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं के डाक बंगला चौराहे पर प्रदर्शन के कारण पूरे राजधानी की यातायात व्यवस्था चरमरा गई थी !
डाक बंगला के आस-पास की सडकों समेत कई सड़कों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें नजर आई !
हालांकि प्रशासन ने समझदारी से काम लेते हुए किसी भी तरह का हंगामा होने की स्थिति पैदा नहीं होने दी ! उधर प्रदर्शन स्थल पर डीएसपी और एसडीओ
मौके पर पहुंचकर
डीएसपी ने कहा कि प्रदर्शनकारियों में सभी महिलाएं हैं, लिहाजा इस बात का पूरा ख्याल रखा जा रहा है कि उनके साथ किसी भी तरह का दुर्वयवहार न हो, नोमानी के समझाने के बाद आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं का नेतृत्व कर रही उषा साहनी ने सभी प्रदर्शनकारियों को गांधी मैदान जाने के लिए कहा जिसके बाद डाक बंगला चौराहे से प्रदर्शनकारी गांधी मैदान चले गए !
हालांकि साहनी ने कहा कि प्रदर्शन अभी खत्म नहीं हुआ है लेकिन सरकार के मुख्य सचिव और कल्याण विभाग के प्रधान सचिव उनसे बात करने के लिए तैयार हैं पर उन्होंने कुछ समय इसके लिए मांगा है।
उन्होंने कहा कि मांग नहीं मानने की शर्त में दोबारा प्रदर्शन किया जाएगा हड़ताल जारी रहेगा !
डी.एस पी. के अनुसार —-
डाक बंगला चौराहे जैसे राजधानी के व्यस्त क्षेत्र में इस तरह से प्रदर्शन करना प्रतिबंधित है और आज के प्रदर्शन के लिए इसकी अनुमति संघ द्वारा नहीं ली गई थी लिहाजा ये धरना कानुणन गलत है !
प्रदेश संघ के महासचिव ने कहा कि वो 25 को केन्दीय गृह मंत्री से सहर्षा में सदस्यों के साथ मिलकर अपनी मांग को वहां भी रखें।




Recent Comments