तरैया, (सारण) : थाना क्षेत्र के शीतलपुर गांव निवासी व एससी एसटी एक्ट मामले में नामजद एक आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार की रात्रि में गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मोहम्मद शोएब आलम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शीतलपुर गांव निवासी रामेश्वर सहनी का पुत्र इंद्रजीत सहनी है। जिस पर तरैया थाने में अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिसके आलोक में पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर शनिवार को छपरा जेल भेज दिया है।