प्रखंड के शिक्षको ने की मृत शिक्षक के परिवार को किया आर्थिक मदद
नगरा : प्रखंड के खैरा थाना क्षेत्र के डुमरी पंचायत के मानपुर ग्राम निवासी शिक्षक साजिद हसन की मृत्यु हार्ट अटैक के कारण 16 मई 2018 को हो गई।उनकी परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत ही दयनीय है।परिवार भूखो मरने के कगार पर है ।सरकार के तरफ से अभी तक कोई मदद प्राप्त नही हो पाई है।उनके परिवार की दयनीय स्थिति को देखते हुए नगरा प्रखंड के प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने साजिद हसन के परिवार को आर्थिक मदद करने को आगे आई और अपने संघ के तरफ से साजिद हसन के परिवार को एक लाख पैसठ हजार रु की आर्थिक की।इसमे एक लाख रु का किसान विकास पत्र एवं पैसठ हजार रु नकद दिए गए ताकि मृत शिक्षक के पत्नी एवं बच्चों का भरण पोषण हो सके ।इस अवसर पर क्षेत्र के समाज सेवी इसरार खान भी उपस्थित थे ,उन्होंने 25000 रु की मदद करते हुए आजीवन मदद करने की बात कही ।बताते चले कि मृत्यु के पूर्व साजिद हसन डुमरी पंचायत के उर्दू मध्य विद्यालय मानपुर में कार्यरत थे।शिक्षक संघ के तरफ से उक्त राशि नगरा प्रखंड के शिक्षको द्वारा चंदा इक्क्ठा कर दिया गया।इस अवसर पर शिक्षक संघ के सचिव सुनील कुमार सिंह, अध्यक्ष अम्बिका राय ,विकास कुमार,संतोष कुमार,अरविंद पांडेय आदि शिक्षक उपस्थित थे