सिवान :बाइक से घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत
#परवेज अख्तर 
 नौतन : 
थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव में गुरुवार की शाम बाइक के ठोकर से एक वृद्ध युवक घायल हो गया था. घायल वृद्ध युवक सेमरिया गांव निवासी कन्हैया भगत को उसी समय संध्या नौतन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुये सीवान रेफर कर दिया था. फिर सीवान से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिये वृद्ध युवक को गोरखपुर रेफर कर दिया गया. जहां इलाज के क्रम में शनिवार को कन्हैया भगत की मौत हो गई. मौत की खबर पाकर मृत कन्हैया भगत के घर मातम छा गया है. पूरे परिवार के सदस्य एक जगह होकर एक साथ रोने व चिल्लाने में लगे है. उधर पूरे गांव में मौत की खबर पर कोहराम मच गया है. साथ ही गांव के ग्रामीण भी वृद्ध युवक के घर मौत के बारे में पूछताछ कर रहे है. इस संबंध में समाचार लिखे जाने तक थाने में बाइक से ठोकर लगने का मामला अभी दर्ज नहीं हुआ था. इधर थाना प्रभारी अनिल कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि बाइक से ठोकर लगने की सूचना मिली है, लेकिन परिजनों द्वारा किसी प्रकार का थाने में अभी तक आवेदन नहीं दिया गया है. थाना प्रभारी श्री कुमार ने कहा कि परिजनों के द्वारा अगर आवेदन मिलता है तो विधि सम्मत कार्रवायी की जायेगी.