परसा (सारण)कोविड 19 से बचाव तथा महामारी पर रोक लगाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा सूबे के जनता से मास्क का उपयोग कर घर से बाहर निकलने का अपील किया गया था।जिसके आलोक में डीएम सुब्रत कुमार सेन द्वारा बीडीओ रजत किशोर सिंह को सत प्रतिशत मास्क उपयोग कराने का निर्देश दिया गया था।लेकिन बाजार तथा सरकारी कार्यालयों में आने वाले लोगो में मास्क का उपयोग नहीं किये जाने पर बीडीओ ने गहरी चिंता ब्यक्त किया।बीडीओ ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी में लोग जान की प्रवाह नहीं कर रहे है।और अधिकतर लोग बिना मास्क का घर से बाहर निकल रहे है।प्रखंड कार्यालय बिना मास्क के आने वाले जनता को जागरूक कर मास्क प्रदान किया जा रहा है।लेकिन ग्रामीण क्षेत्र से लेकर बाजार तक लोग अंजान बन बीमारी से खिलवाड़ कर रहे है। जो समाज और परिवार के लिए घातक है।बीडीओ ने जनप्रतिनिधि समाजसेवी तथा आम जनता से सत प्रतिशत मास्क उपयोग करने वाले अभियान से जुड़ प्रसाशन को सह्ययोग करने का अपील किया।