सौमिल का आॅल इंडिया माउंटेनियरिंंग कैंप के लिये हुआ चयन
#परवेज अख्तर/सिवान;
सिवान : शहर के डीएवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, के एनसीसी के सीनियर कैडेट अंडर ऑफिसर मैरवा के उपाध्याय छापर निवासी भूपेंद्र उपाध्याय के पुत्र सौमिल उपाध्याय का चयन आॅल इंडिया माउंटेनियरिंंग कैंप, पहलगाम, जम्मू कश्मीर के लिए हुआ है। यह कैंप 3 से 27 जुलाई 2019 तक चलेगा, जिसमें देश के विभिन्न जिलों से आए चयनित कैडेट्स को पर्वतारोहन का प्रशिक्षण देकर छात्र/छात्राओं में साहस, उत्साह, रोमांच ,नेतृत्व आदि का भाव भरकर युवाओं को देश सेवा के लिए तैयार करने का जज्बा पैदा किया जाएगा। बता दें कि इसके लिए बटालियन, छपरा के एवं ऑफिसर कर्नल नंदलाल सिंह यादव के कुशल नेतृत्व में पंद्रह दिनों तक छपरा मे चयन की कठिन प्रक्रिया चली थी
महायज्ञ, तैयारी जोरों पर
#परवेज अख्तर/सिवान;
आंदर (सिवान) : प्रखंड के सुल्तानपुर दाहाबारी गांव में नवनिर्मित हनुमान मंदिर प्रांगण में नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ को लेकर तैयारी जोरों पर चल रही है। मंदिर के निर्माण होने पर ग्रामीणों के सहयोग से रुद्र महायज्ञ कराने का निर्णय लिया गया है। आयाेजन समिति के सदस्यों ने बताया कि महायज्ञ तीन जुलाई को कलश यात्रा के साथ शुरू होकर 14 जुलाई को हवन के साथ पूर्णाहुति की जाएगी। महायज्ञ को सफल बनाने के लिए दर्जनों गांव के श्रद्धालु अपना अपना सहयोग दे रहे हैं एवं दूर-दराज से आये कलाकार साधु-महात्माओं को रहने के लिए कुटिया का निर्माण कर रहे हैं। मंदिर की रंगाई-पुताई कार्य अंतिम चरण में है।
सुवहीं ने नयागांव को हराया
#परवेज अख्तर/सिवान;
सिसवन (सिवान) : प्रखंड के प्रेमचंद वर्मा टेक्निकल डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में पीसी वर्मा स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित टी-10 डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच शुक्रवार को खेला गया। सुवहीं की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में पवन के 20 तथा अमरान के 22 रनों की बदौलत 79 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए नयागांव की टीम 10 ओवर में मात्र 20 रनों पर आॅल आउट हो गई। पवन ने ऑलराउंडर प्रदर्शन करते हुए 2 ओवर में 5 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट लिए और 20 रन बनाए। पवन कुमार को मैन ऑफ द मैच का ट्रॉफी प्रदान किया गया।




Recent Comments