सीवान :भाजपा ने कमल क्लब की बैठक में हर बूथ पर युवाओं के जोड़ने पर दिया बल
न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर

बड़हरिया (सिवान)
बड़हरिया पंचायत के बड़हरिया गांव में भाजपा नेता सह कलम क्लब के जिला संयोजक अनुरंजन मिश्रा के आवास पर कमल क्लब के बड़हरिया प्रखण्ड संयोजक राजकिशोर प्रसाद की अध्यक्षता मे बैठक बुधवार को हुई।बैठक को संबोधित करते हुए कलम क्लब के क्षेत्रीय संगठन विस्तारक रमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि आज के युवा कल के भाजपा है और देश के भविष्य है।इसलिए भजपा पार्टी बड़हरिया विधान सभा के प्रत्येक बूथ पर युवाओं को काफी संख्या में जोड़ने का काम रही है।एक बूथ दस यूथ के साथ भाजयुमो की टीम काम रही है।साथ ही भाजपा की टीम प्रत्येक बूथ पर बूथ समिति बना रही है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर अगर हमारी मजबूत टीम खडी हो जाती है तो कोई भी चुनाव जीता जा सकता है। बडहरिया विधान सभा विस्तारक विट्ट राय ने कहा कि प्रत्येक बूथ समिति बनाने का कार्य चल रहा है। उन्होंने बैठक में शामिल कलम क्लब के सदस्यों को अधिक से अधिक संख्या में युवायों को सदस्य बनने का निर्देश दिया। भाजपा पूर्व जिलामहामंत्री सह कलम क्लब के जिला संयोजक अनुरंजन मिश्रा ने कहा कि मै निरंतर प्रत्येक दिन एक शक्ति केन्द्र पर बैठक कर कमल क्लब के सदस्य बनवा रहा हू।ताकि आने वाले लोकसभा चुनाव मे भजपा प्रत्यासी को अधिक मतो से जीत मिल सके।इस मौके पर व्यपार मडंल अध्यक्ष संतोष मिश्रा,विधान पार्षद टुन्ना पांडेय के प्रतिनिधि पंकज पाडेय,अरविन्द कुमार ,मिन्टु, फिरोज दजी, अशोक मिश्रा,उपेन्द्र मिश्रा,राजेश पाडेय,लालमोहन माझी,मदन पाठक,गोलू कुमार,सहित कलम क्लब के कार्यकता शामिल थे।




Recent Comments