
रोटा वायरस के वैक्सिन को ले दिया गया प्रशिक्षण
मशरक (सारण) : मशरक प्राथमिक अस्पताल में रोटा वायरस के वैक्सिन का प्रशिक्षण आंगनबाड़ी सेविकाओं और आशा कार्यकर्ताओं को दिया गया।चिकित्सा प्रभारी अनंत नारायण कश्यप ,ब्लॉक मैनेजर विमलेश भगत ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार ने नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में इस नई टीकाकरण को शामिल किया है। यह रोटा वायरस के कारण होने वाले गंभीर दस्त से सुरक्षा प्रदान करता है। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि स्वास्थ्य कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में सभी दस और चौदह सप्ताह की आयु के बच्चों को पता कर लें कि उनको वैक्सिन की सभी खुराक पिलाई जाए और वे पूरी तरह सुरक्षित रहें। बच्चों को हर खुराक में वैक्सिन की पांच बूंदे दी जानी चाहिए एवं अगले नियमित टीकाकरण के समय, तारीख एवं सत्र के बारे में परिजनों को जानकारी दें तथा उन्हें अगली बार टीकाकरण कार्ड साथ लाने के लिए अवश्य बतायें। प्रशिक्षण के दौरान बीसीएम लवकुश कुमार ने रोटा वायरस के बारें में पूरे विस्तार से आशा व सेविकाओ को प जानकारी दियें ।उपस्थित सेविकाओ में मधु रानी सिंन्हा, प्रभावती देवी, साजिदा खातुन, किरण देवी, लक्ष्मी देवी सहित कई अन्य उपस्थित रहीं ।




Recent Comments