छपरा (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के डुमरसन गांव निवासी एक व्यक्ति की सड़क दुघर्टना में घायलावस्था में इलाज के दौरान रविवार की सुबह पटना पीएमसीएच में मौत हो गई।मृतक के शव को परिजनों के द्वारा मशरक थाना परिसर में एम्बुलेंस से लाया गया जहां पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया। मृतक डुमरसन गांव निवासी स्व अफसर अली का 27 वर्षीय पुत्र आजाद अली है। मामलेे में बताया गया कि शुक्रवार की रात मृतक अपने पत्नी रिजवाना प्रवीण को लेकर सिवान जिले के लकड़ी नवीगंज ओपी के गोपालपुर गांव ससुराल जा रहा था कि चालीस आरडी बाजार पर पिक अप वैन बाइक में टक्कर मार फरार हो गया जिसमें आजाद अली घायल हो गया जिसे इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया जहां से गंभीर स्थिति देख बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिजनों में मातम छा गया। पत्नी और तीन बच्चों का रो रो कर बुरा हाल था। मृतक की डुमरसन बाजार में केजीएन ऑटोमोबाइल के नाम से बाइक रिपेयरिंग की दुकान थी वही वह बेहद गरीब परिवार से था।बाइक रिपेयरिंग का काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था।