दैनिक खोज खबर/सोनपुर। बिहार में शराबबंदी है लेकिन शराब कारोबारी कम लागत में मुनाफा ज्यादा होने के कारण यह धंधा खूब फल फूल रहा है और यह धंधे में कोई जल मार्ग तो कोई रेल मार्ग तो कोई सड़क मार्ग से लेकर अपना धंधा चमक रहे हैं वहीं पुलिस शराबबंदी को सफल बनाने के लेकर लगातार छापामारी कर रही है फिर भी यह धंधा बंद नहीं हो रहा है ऐसा ही एक मामला में सोनपुर पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी और देसी शराब को बरामद करते हुए मौके पर एक ट्रैक्टर को जप्त कर लिया।इस बात की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष दिलीप कुमार ने शनिवार के शाम बताया कि सोनपुर– छपरा बाईपास मुख्य मार्ग के चैता चौक के पास छपरा की ओर से आ रही एक ट्रैक्टर पर लदा 17 कार्टून बियर कुल 204 लीटर अंग्रेजी शराब विभिन्न ब्रांड के बरामद किया गया है। शराब कारोबारी ट्रैक्टर के डाला के अंदर छुपा कर कार्टून में रखें किंगफिशर,स्ट्रांन बियर जैसे अंग्रेजी शराब ले जा रहा था जहां मौके पर पुलिस ने ट्रैक्टर, अंग्रेजी शराब को जप्त कर लिया है। ट्रैक्टर चालक पुलिस के देखकर भागने में सफल रहा तो वहीं दूसरी ओर सबलपुर चहाराम से पुलिस ने देसी शराब 568 लीटर को जप्त कर लिया गया शराब कारोबारी भागने में सफल रहा। सोनपुर थानाध्यक्ष दिलीप कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की थी। पुलिस को देखते ही तस्कर शराब छोड़कर भाग निकले। उनकी पहचान कर गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि शराब तस्करी पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।