दैनिक खोज खबर/सोनपुर/भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) सारण पूर्वी की एक महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक शनिवार शाम सोनपुर स्थित विधायक कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 30 जून 2026 को सोनपुर के हरिहरनाथ मंदिर के समीप सभागार में आयोजित होने वाले प्रमंडल स्तरीय छात्र सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा करना तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रणनीति तय करना था।
बैठक की अध्यक्षता युवा मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष अरुण सिंह ने की, जबकि मंच संचालन युवा मोर्चा जिला महामंत्री दिव्यांशु गौतम द्वारा किया गया।
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आगामी छात्र सम्मेलन को ऐतिहासिक, भव्य और पूर्णतः सफल बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के सुचारू संचालन हेतु विभिन्न मंडलों के पदाधिकारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा किया गया, ताकि आयोजन के हर पहलू पर प्रभावी ढंग से कार्य हो सके।
बैठक में विशेष रूप से चर्चा हुई कि सम्मेलन के मुख्य वक्ता के रूप में आ रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सांसद राधामोहन सिंह के स्वागत की तैयारियां जोर-शोर से की जाएंगी। युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने उनके आगमन को लेकर व्यापक तैयारी करने का भरोसा दिया।
साथ ही सोनपुर विधानसभा क्षेत्र के अधिक से अधिक युवा साथियों एवं छात्र-छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया, ताकि सम्मेलन में युवाओं की मजबूत उपस्थिति दर्ज हो सके।
बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश नेता अभय सिंह, विनोद सम्राट, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण राम, युवा मोर्चा क्षेत्रीय प्रभारी वरुण सिंह, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष शुभम वर्मा, जिला महिला मोर्चा संयोजक कंचन कुशवाहा, सह क्षेत्रीय प्रभारी आशुतोष कुमार सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता उमा शंकर सिंह, नरेशु सिंह, नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश सिंह बबलू, मंडल अध्यक्ष संजीत चौरसिया, सुनील कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष प्रियांशु ने किया।
सम्मेलन को लेकर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी नेताओं का मानना है कि यह सम्मेलन छात्रों और युवाओं के लिए एक नई दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
बैठक में युवा जिला उपाध्यक्ष सूरज सिंह, विक्रांत सिंह, सुनीता देवी, अनीता देवी, नितेश सिंह, आदर्श कुमार, जयराम सिंह, रत्नेश कुशवाहा, अभिमन्यु सिंह, अनुपम सिंह गौतम, प्रिंस पांडेय, पावन शर्मा, महेश कुमार एवं कृष्णानंद सिंह समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।