
परसा(सारण)-प्रदेश से लौटे प्रखंड के 623 प्रवासियों को बीडीओ रजत किशोर सिंह तथा सीओ राम भजन राम के द्वारा मेडिकल जांच के उपरांत होम कोरोटाइन के लिए घर भेजा गया।बीडीओ ने बताया कि जो कामगार रेड जोन से नही आये है उन लोगो का मेडिकल टेस्ट के बाद पंजीयन कर होम कोरोटाइन के लिए भेज दिया गया है।वही जो प्रवासी गत 14 दिनों से रह रहे थे उन प्रवासी को भी घर भेजा गया है।जिसमें प्रखंड के उच्च विद्यालय बाजीतपुर से 64 महिला सेंटर कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय बिशुनपुर से 39 महिला उच्च विद्यालय भेल्दी से 140 प्राथमिक विद्यालय लालापुर से 62 प्राथमिक विद्यालय सगुनी से 37 प्राथमिक विद्यालय प्रताप छपरा से 29 प्राथमिक विद्यालय सुमन छपरा से 70 मध्य विधालय पट्टी मुजौना से 75 मध्य विद्यालय कोहरा हिंदी से 35 तथा मध्य विधालय सिकटी से 72 कामगारों को घर भेजा गया।वही बिशुनपुर महिला सेंटर पर बीडीओ सीओ के उपस्तिथि में सेंटर इंचार्य सीडीपीओ द्वारा चांदपुरा गाँव निवासी गणेश कुशवाहा के एक बर्षीय पुत्री सोना कुमारी का जन्म दिन काफी उत्साह पूर्वक मनाया गया।जन्म दिन के अवसर पर माता कविता देवी के सह्ययोग से बच्ची ने केक काट कर अपना पहला जन्म दिन कोरोटाइन सेंटर में मनाई।प्रसाशन की सह्ययोग से जन्म दिन कार्यक्रम का आयोजन करने पर माता पिता ने सभी पदाधिकारी और कर्मचारी के प्रति आभार ब्यक्त कर धन्यवाद दिया गया।




Recent Comments