दैनिक खोज खबर/सोनपुर/दरिहरा मार्ग पर शिकारपुर पंचायत के अकिलपुर गांव के पास सड़क निर्माण कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कंक्रीट मिक्सर से लदा लीलैंड ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर मंगलवार क़ो पलट गया। ट्रक पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई, लेकिन ग्रामीणों की तत्परता और सूझबूझ से चालक की जान बच गई।लोगो ने क्षतिग्रस्त ट्रक में फंसे चालक को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने बताया कि अकिलपुर से गंडक नदी बांध तक सड़क ढलाई का कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य के दौरान भारी वाहन के पलटने से कुछ देर के लिए काम ठप हो गया.गनीमत रही कि दुर्घटना के समय सड़क पर अन्य वाहन या राहगीर मौजूद नहीं थे, अन्यथा जनहानि की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता था। ट्रक पलटने से निर्माण कंपनी को नुकसान हुआ है।