अतिक्रमण हटाने के लिए ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन

परवेज़ अख्तर/सीवान :

जिले के नौतन के पोखरे की जमीन का हो रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए नौतन के दर्जनों ग्रामीणों ने बुधवार को प्रखंड सह अंचल परिसर में धरना प्रदर्शन किया । बता दें कि नौतन पोखरे का अवैध रूप से लोगों द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है । इसके विरोध में फेमस पब्लिक स्कूल के संचालक सह बीडीसी सदस्य प्रसिद्ध कुमार के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन कर अंचलाधिकारी को लिखित आवेदन लेकर पोखरे और कुआँ से अतिक्रमण हटाने की मांग किया । धरना प्रदर्शन करने वालों में राजेंद्र ठाकुर, कुलदीप सिंह गोलू, प्रभु साह, चंदन, जितेंद्र साह, धर्मेंद्र प्रसाद, आनंद कुमार प्रसाद, भोला प्रसाद, सूरज कुमार, प्रिंस कुमार, बबलू सोनी, रामबाबू कुमार, धिरन कुमार, रंजीत कुमार रावत, विक्की कुमार, शिवनाथ पांडेय गुड्डू अंसारी आदि शामिल हैं ।
वहीं गंभीरपुर गांव के ग्रामीणों के पक्ष में भाकपा माले ने प्रतिवाद मार्च निकालते हुए प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाये । प्रतिवाद मार्च के पश्चात प्रखंड मुख्यालय के गेट पर सभा आयोजित की गई । सभा को संबोधित करते हुए माले के प्रखंड सचिव शिवजी साहनी ने कहा किअंचलाधिकारी नौतन अतिक्रमण हटाने के नाम पर गंभीरपुर गाँव के लालबाबू चौधरी के यहाँ विगत तीन महीने में तीन बार जाकर उनकी खोंप पलानी हटाकर हजारों का नुकसान किया है तथा 1996 में हुए सड़क के ईंटकरण को उखाड़कर मुन्ना चौधरी, बलिराम चौधरी आदि का रास्ता बंद कर दिया गया है । अंचलाधिकारी ने रास्ता रोकने वालों के बजाय प्रताड़ित लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करा दिया है । श्री साहनी ने अंचलाधिकारी पर पक्षपात करने का आरोप लगाया । इस संबंध में अंचलाधिकारी रविन्द्र मिश्र ने कहा कि नौतन पोखरे का अतिक्रमण हटाने के लिए अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध नोटिस जारी कर दिया गया है । गंभीरपुर मामले में बताया कि माले द्वारा दिये गए मांग पत्र को उच्चाधिकारी को भेजा जा रहा है । जैसा दिशानिर्देश मिलेगा वैसा किया जाएगा ।