
सिसवन (सीवान)। रविवार को प्रखंड क्षेत्र के चैनपुर स्थित उच्च विद्यालय परिसर में शनिवार को भाजपा मण्डल कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गयी. आयोजित इस बैठक के पहले, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई, दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर दीप उत्सव कर माल्यार्पण किया गया एवं उन्हें याद किया गया. कार्यसमिति
बैठक के मुख्य अतिथि विधायक कर्णजीत सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ स्तर तक के सभी पार्टी पदाधिकारियों के बदौलत ही भाजपा पुरी मजबुती के साथ देश में आज खड़ी है वह भारत की सबसे बड़ी पार्टी कहीं जा रही है. उन्होंने कहा कि सभी बूथ स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यसमिति के समस्त पदाधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि संगठन व पार्टी में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ते रहे वह पार्टी के क्रियाकलापों को जन-जन तक पहुंचाते रहे. इसके अलावें कार्यसमिति की बैठक में अगामी पंचायत चुनाव को ले रणनिति बनायी गयी. ताकि सभी सीटों पर बीजेपी का प्रत्यासी जीते.
साथ ही केंद्र सरकार की सभी विकास योजनाओं को गिनाया. वहीं पार्टी मजबूती को ले विस्तृत चर्चा की गयी. कार्यसमिति की बैठक में पार्टी सभी पदाधिकारियों को विधायक ने बारी-बारी से शॉल, बुकलेट,भगवा गम्छा आदि देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, देवेंद्र तिवारी एवं अवधेश यादव ने किया. कार्यक्रम के दौरान शंकर गिरी, मुखिया पति रमेश तिवारी, मनोज पासवान, कमलेश सिंह,नमूना पासवान, प्रेम माथुर, चिंटू सिंह, अंकित कुमार तिवारी, आशुतोष साह, विश्वजीत प्रसाद एवं जिला से आए अतिथि अनुराधा गुप्ता एवं राजेश श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे.




Recent Comments