सोनपुर में सैटेलाइट सिटी के निर्माण से किसानों,भु स्वामी के बढ़ेगी समस्या, पूंजीपति होंगे मालोमाल ऐसा नहीं होने देंगे


सोनपुर। सोनपुर प्रखंड में प्रस्तावित सेटेलाइट सिटी, एयरपोर्ट निर्माण के विरोध में भरपुरा के लालु यादव चौक पर रविवार संध्या मे क्षेत्र के किसान,भी स्वामी, स्थानीय लोग एक बैठक  का आयोजन किया।  जिसमे सोनपुर में बनने वाले सैटेलाइट सिटी व एयरपोर्ट के निर्माण से किसानों,भु स्वामी के समस्या बढ़ने और पूंजीपति क़ो बढ़ावा देने के उद्देश्य से इससे गरीब किसनो, भू स्वामियों को जबरन सरकार जमीन लेकर पूंजीपतियों को बढ़ावा देना चाह रही है. ऐसा आरोप लगाते हुए किसानों ने साफ कहा कि वे किसी भी सूरत में अपनी कृषि भूमि अधिग्रहण के लिए नहीं देंगे। लोगों ने कहा कि जमीन उनकी आजीविका है। जमीन उनका अस्तित्व है। जमीन आने वाली पीढ़ियों का आधार है। किसानों ने कहा कि हम क्षेत्र की विकास की विरोधी नहीं है लेकिन विकास ऐसा हो जिससे किसानों,भूस्वामियों का भी अस्तित्व बचे,उसके परिवार जनों के रोजी रोजगार का साधन मिले, सैटेलाइट सिटी ऐसी जगह पर बने जहां पूरी तरह से दियारा क्षेत्र हो ।बैठक में भरत सिंह, नितेश कुमार, शिवनाथ मंडल सहित अन्य वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार सेटेलाइट सिटी, एयरपोर्ट जैसी परियोजनाओं के नाम पर उपजाऊ जमीन औने-पौने दाम पर लेना चाहती है और उस भूमि के पूंजीपतियों के बढ़ावा देगी। और यहां के किसान बेरोजगारी भुखमरी अन्य समस्या से ग्रसित हो जाएंगे.इस भूमि के लेने से बड़े पूंजीपतियों को फायदा होगा। पंकज परमार, शिवकांत सिंह, संतोष सहित अन्य किसानों ने कहा कि जमीन केवल संपत्ति नहीं। जमीन जीवन का सहारा है, विपत्ति आने पर वह एक बड़ा सहारा बनता। ग्रामीणों ने मांग रखी कि सरकार विकास चाहती है तो उद्योग-धंधे लगाए। फैक्ट्रियां स्थापित करे। स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिले। उन्होंने महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी बढ़ने का आरोप भी लगाया। किसानों की सहमति, भु स्वामियों के हितों की रक्षा के बिना अधिग्रहण नहीं होने देंगे। जबरन कोशिश हुई तो आंदोलन और व्यापक होगा।  कई लोगों ने कहा, जरूरत पड़ी तो जान दे देंगे। जमीन नहीं देंगे। इस बैठक में राकेश दांगी, कृष्णा यादव, नितेश कृष्ण, हरिओम सिंह, संतोष मुखिया, अरुण राय, रवि सिंह, कामता सिंह, सोनू ,रंजीत पासवान संजय राय सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।