पैक्स मददाता सूची से नाम काटने पर बीडीओ से किया शिकायत

#धर्मेन्द्र कुमार/तरैया (सारण) :

तरैया पैक्स मतदाता सूची से नाम काटने पर तरैया के दर्जनों लोगों ने एक शिकायत प्रतिवेदन निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ को दिया है।शिकायतकर्ता का आरोप है कि वर्ष 2014 के मतदाता सूची में जिनका नाम था उनका नाम वर्ष 2019 के मतदाता सूची से हटा दिया गया है। जबकि नियमानुसार पूर्व के मतदाताओं को रखना है।दिए गए शिकायत प्रतिवेदन पर रणधीर सिंह, मुकेश सिंह, सोनू सिंह, मोनू सिंह, अमरनाथ सिंह,राजेश सिंह,रविन्द्र कुमार सिंह ,रंजन सिंह धर्मेन्द्र सिंह सहित अन्य के हस्ताक्षर है।