सेंट्रल पब्लिक स्कूल में भोजपुरी गायन प्रतियोगिता ‘सुरों का सरताज’ के द्वितीय ऑडिशन का हुआ आयोजन

छपरा : शनिवार 16जून 2018 :सारण जिले कें सेंट्रल पब्लिक स्कूल के प्रांगण में भोजपुरी गायन प्रतियोगिता ‘सुरों का सरताज’ के द्वितीय ऑडिशन का हुआ आयोजन । सारण जिला में पहली बार भोजपुरी जगत मे बढ़ते अश्लीलता के खिलाफ भोजपुरिया माटी संस्था छपरा द्वारा गायन प्रतियोगिता सुरों का सरताज का ऑडिशन कराया जा रहा है। सारण जिले के विभिन्न प्रखंडो से चुन कर आये प्रतिभागियों के बीच आज द्वितीय चरण का ऑडिशन सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल ,छपरा मे लिया गया। द्वितीय चरण के ऑडिशन के लिए आये 50 प्रतिभागियों में से मात्र 13 का चयन तृतीय चरण के लिए किया गया। कार्यक्रम मे प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक निर्गुण, पूर्वी, चैता चैती, होली भक्ति भजन आ वैवाहिक संस्कार गीत, पारंपरिक धार्मिक गीत प्रस्तुत कर जजों को मंत्रमुग्ध कर दिया! वही संगीत के लिए जलालपुर के मनीष की टीम ने भरपूर सहयोग किया।आज के कार्यक्रम मे उपस्थित सदस्यों मे उज्जवल निर्मल, बिनोद मिश्र संगीत गुरू, चंदन सिंह मिन्टू संगीतज्ञ, विकास सिंह, रंजन श्रीवास्तव, सौरभ नागवंशी, रंजीत भोजपुरिया,वसंत सिंह राजपूत, प्रिंस पवन, साहेब उज्जवल शामिल थे।




Recent Comments