समस्तीपुर:बस से कुचलकर मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत , एक को सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती

#न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू:
समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य सड़क के कल्याणपुर भुट्टा चौक के पास तेज रफ्तार से आ रही बस सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार दो युवक को रौंद डाला वही इस घटना को अंजाम देने के बाद बस ड्राइवर भागने में सफल रहा इस घटना की जानकारी पाकर कल्याणपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची । वही इस घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्यक्त करते देखा गया व ग्रामीणों द्वारा सड़क को घंटों जाम कर दिया गया इस हादसे में घटनास्थल पर मारे गए एक युवक का नाम अंकित कुमार 22 वर्ष के रूप में पहचान किया गया है जो कि समस्तीपुर शहर के मगर दही घाट मोहल्ले का रहने वाला बताया गया है वही दूसरा युवक मोहम्मद शहजाद 24 वर्ष पिता मोहम्मद एहसान गणेश चौक का रहने वाला बताया गया दोनों युवक फूल बेचने एवं सजावट का काम करता था । इस बस दुर्घटना में मोहम्मद शहजाद को गंभीर अवस्था में स्थानीय ग्रामीणों द्वारा समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया वही इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की जानकारी सुन परिजनों एवं मित्रों ने समस्तीपुर सदर अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया कि मोहम्मद शहजाद को गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन यहां के डॉक्टर द्वारा सही रुप से इलाज नहीं करने को लेकर इसकी मौत हो गई है परिजनों ने आरोप लगाया है । समस्तीपुर सदर अस्पताल में आक्रोशित भीड़ को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने नगर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी पुलिस इस घटना को बारीकी से देखते हुए समस्तीपुर सदर अस्पताल में तुरंत पुलिस की तैनाती कर दी देर रात तक के अस्पताल की सुरक्षा को लेकर पुलिस ड्यूटी पर तैनात दिखे वही सड़क दुर्घटना में मारे गए युवकों के परिजनों को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समझाने के बाद हंगामा करने वाले परिजन शांत हुए। अधिकारी द्वारा दुर्घटना को लेकर मिलने वाली तत्काल सरकारी राशि प्रदान कर दी गई। दोनों युवकों के शव को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। इस घटना की जानकारी पाकर समस्तीपुर सदर अस्पताल में पहुंचे समस्तीपुर व पटना हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अंजारुल हक सहारा ने कहां की इन दिनों समस्तीपुर जिले में सड़क दुर्घटना प्रतिदिन बढ़ती जा रही है वहीं घटना के तुरंत बाद घायलों को सदर अस्पताल समस्तीपुर लाया तो जाता है लेकिन पूर्ण इलाज एवं दवा न मिलने के कारण घायलों की मौत हो जाती है या रेफर कर दिया जाता है। इधर सड़क दुर्घटना को लेकर समस्तीपुर आरजेडी के विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन और वरिष्ठ अधिवक्ता हाई कोर्ट पटना अंजारुल हक सहारा ने समस्तीपुर सदर अस्पताल की बदहाल स्थिति को सुधारने हेतु अस्पताल के कमियों की जांच कराने की मांग बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री एवं जिला अधिकारी समस्तीपुर से किया है।




Recent Comments