नेशनल अडवेंचर प्रोग्राम के लिए सारण के 20 सदस्यीय टीम रवाना , 18-24 जून तक है पचमढ़ी में है प्रशिक्षण कार्यक्रम
—————————————-
छपरा (सारण):मध्यप्रदेश के ऐतिहासिक शहर पंचमढ़ी में 18 जून 2018 से 24 जून 2018 तक स्काउट एवं गाइड के आयोजित होने वाले कार्यक्रम 387th नेशनल अडवेंचर प्रोग्राम 2018 के लिए 20 स्काउटों का दल रवाना हुआ।
जिला मुख्य आयुक्त स्काउट श्री हरेन्द्र प्रसाद सिंह और सहायक सचिव श्री उमाशंकर गिरी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर टीम को रवाना किया।यह टीम पूरे बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी।इस टीम का चयन बिहार राज्य भारत स्काउट गाइड बुधमार्ग पटना(राज्यमुख्यालय)द्वारा किया गया।
टीम का नेतृत्व स्काउट मास्टर धीरज कुमार करेगे।टीम के सदस्य के रूप में राष्ट्रपति स्काउट अमन राज,सानिध्य प्रकाश, अंकित श्रीवास्तव, प्रणव, जयप्रकाश कुमार, अभिमन्यु कुमार तथा राज्यपुरुस्कार स्काउट अमन कुमार सिंह, सुमित कुमार,चंदन,अनूप, दीपु, करण, विकाश, रिंकू,रौशन,राजा तथा रोहित कुमार भाग लेंगे।
इस प्रोग्राम में पहाड़ चढ़ाई, रैपलिंग, राइफल शूटिंग, पिस्टल शूटिंग, तीरंदाजी, बाधा पार करना,नौकायान तथा घुड़सवारी का प्रशिक्षण दिया जाएगा।




Recent Comments