कोविड 19 टीकाकरण के लिए टीमो का हुआ गठन ।

टीकाकरण मे तेजी के लिए टीम का हुआ गठन।

पंचायतवार कैम्प के लिए हुआ तिथि का निर्धारण। 

पानापुर(सारण)एक अप्रैल से शुरू हो रहे कोविड- 19 टीकाकरण अभियान के लिए बीडीओ मो.सज्जाद ने प्रत्येक पंचायत के लिए टीमो का गठन कर दिया है ।उन्होंने बताया कि गठित टीम के नोडल पदाधिकारी और सहायक कर्मी  संबंधित पंचायत के जनप्रतिनिधि यथा मुखिया ,सरपंच ,बीडीसी सदस्य ,वार्ड ,पंच आदि के साथ समन्वय स्थापित कर इस अभियान की सफलता के लिए आम लोगो को उत्प्रेरित करने में सहयोग करेंगे। उन्होंने संबंधित नोडल पदाधिकारियों एवं प्रखंड स्तरीय पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया है कि जिलाधिकारी द्वारा प्रतिदिन 10 बजे वीसी के माध्यम से की जानेवाली समीक्षात्मक बैठक  में प्रगति प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं ।मालूम हो कि गुरुवार से  45 वर्ष के ऊपर के लोगो को अभियान चलाकर कोविड 19 टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो रही है।जिसमें पंचायतवार कैम्प के तिथि निर्धारित की गई है।बसहिया पंचायत में 01/04/2021 गुरुवार को ,बेलौर पंचायत मे 02/04/2021 शुक्रवार को,सतजोड़ा पंचायत मे 03/04/2021 शनिवार को,चकियां पंचायत मे 04/04/2021 रविवार को,टोटहा जगतपुर पंचायत मे 05/04/2021 सोमवार को,धेनुकी पंचायत मे 06/04/2021 मंगलवार को,रसौली पंचायत मे 07/04/2021 बुधवार को,बकवां पंचायत में 08/04/2021 गुरूवार को तथा भोरहां पंचायत में 09/04/2021 को कोविड-19 के टीकाकरण हेतु कैम्प का आयोजन किया जाएगा।